गूगल पर सर्च करेंगे तो ये 3 चीजें होंगी सीधे जेल! एक छोटी सी गलती बहुत भारी पड़ेगी
हम सभी रोजाना कुछ न कुछ सर्च करने या किसी से जानकारी हासिल करने के लिए गूगल सर्च का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें गूगल पर सर्च करना मुश्किल हो सकता है। अगर नहीं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 3 चीजों के बारे में बताएंगे।
Google Search: आज अगर हम इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करना चाहते हैं तो सबसे पहले हम Google पर जाते हैं क्योंकि यहां हमें जरूरी जानकारी मिलती है। लेकिन गूगल पर कुछ भी सर्च करना आप पर भारी पड़ सकता है, जी हां, कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें आप गूगल पर सर्च नहीं कर सकते क्योंकि ऐसा करना एक ऐसा अपराध है जो आपको जेल में डाल सकता है। तो ऐसी कौन सी चीजें हैं जो आपको गलती से भी गूगल पर सर्च नहीं करनी पड़ती आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
1) बाल अश्लीलता
इस शब्द का अर्थ है कि बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री की खोज करना आपको भारी पड़ सकता है। भारत में सरकार ने इसे लेकर सख्त कानून बनाया है, जो आपको पोस्को एक्ट के तहत जेल की हवा खिला सकता है। अगर आप गूगल पर ऐसा कुछ सर्च करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको 5 से 7 साल तक की जेल हो सकती है।
2) बम कैसे बनाते है
अगर आप गलती से भी गूगल पर सर्च कर लेते हैं कि बम कैसे बनाया जाता है तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। ऐसा करने से आप सुरक्षा एजेंसी के रडार पर होंगे और फिर आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
3) गर्भपात के बारे में सर्च करना होगा भारी
अगर आप भी गर्भपात से जुड़ी जानकारी गूगल पर सर्च करते हैं तो आप मुश्किल में पड़ जाएंगे, ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत सरकार ने इसके लिए सख्त कानून बनाए हैं। यह डॉक्टर की मंजूरी के बाद ही संभव है, इसलिए अगली बार ऐसा कुछ भी खोजने से पहले सोच लें।