एम.एस. वर्ड शॉर्टकट कीज Part - 4

एम.एस. वर्ड शॉर्टकट कीज Part - 4

एम.एस. वर्ड शॉर्टकट की

स्टैण्डर्ड टूलबार की-बोर्ड शॉर्टकट

टूल्स का नाम की-बोर्ड ऑपरेशन कार्य विवरण
Open (File menu) Ctrl+O यह चुने गए फाइल को खोलता है।
Print (File menu) Ctrl+P चुने गए फाइल या दस्तावेज को प्रिन्ट करने के लिए प्रयुक्त होता है।
Save (File menu) Ctrl+S यह फाइल को उसके नाम, स्थान तथा फॉर्मेट के साथ सेव (Save) करने का कार्य करता है।
New Blank Document Ctrl+N इससे टेम्पलेट आधारित फाइल या नयी खाली फाइल बनायी जाती है।
Print Preview (File menu) Ctrl + F2 फाइल को प्रिन्ट करने से पहले उसे देखना कि वह प्रिन्ट के बाद कैसा दिखेगा।
Spelling and Grammar (Tools menu) F7 यह किसी सक्रिय दस्तावेज में व्याकरण तथा स्पेलिंग की जाँच करने का कार्य तथा गलती (error) को दूर करने हेतु सुझाव देने का कार्य करता है।
Cut (Edit Menu) Ctrl+X यह किसी टेक्स्ट या चित्र को सक्रिय दस्तावेज़ से हटाता है।
Copy (Edit Menu) Ctrl+C यह किसी टेक्स्ट या चित्र को Copy करने के लिए प्रयुक्त होता है।
Paste (Edit Menu) Ctrl+V Copy किए गए सामग्री को इच्छित स्थान पर रखने (Paste करने) का कार्य करता है।
Undo (Edit Menu) Ctrl+2 पूर्व में किए गए किसी कार्य या कमाण्ड को समाप्त करता है।
Redo (Edit Menu) Ctrl+Y Undo की क्रिया को समाप्त करता है।
Hyperlink Ctrl+K इसके द्वारा चयनित हाइपर लिंक को Edit किया जाता है या नए हाइपरलिंक को डाला जाता है।
Tables & Borders - यह टेबल्स तथा बॉर्डर टूलबार को दिखलाता है।
Insert Tables - किसी टेबल को बनाया एवं प्रविष्ट किया जाता है
Insert Excel Worksheet - यह किसी डॉक्यूमेन्ट में स्प्रेडशीट को डालने अथवा जोड़ने का कार्य करता है।
Office Assistant F1 यह 'Help topics and tips' देता है जिसके द्वारा कार्य को पूरा किया जाता है।
Mail Recipient - दस्तावेज की अंतर्वस्तु (content) को e-mail के रूप में भेजने का कार्य करता है।
Zoom - यह किसी सक्रिय Document के Display को 10% से 400% तक बढ़ाने या घटाने का कार्य करता है।

फॉर्मेटिंग टूलबार की-बोर्ड शॉर्टकट (Formatting Toolbar Keyboard Shortcuts)

टूल्स का नाम की-बोर्ड ऑपरेशन कार्य / विवरण
Style Ctrl+Shift+S यह चयनित टेक्स्ट को अपने इच्छित शैली में ढ़ालने के लिए उसके Style में परिवर्तन करता है।
Font Ctrl + Shift + F यह चुने गए टेक्स्ट के फॉन्ट में परिवर्तन करता है।
Font Size Ctrl+ Shift+P चुने गए टेक्स्ट के फॉन्ट आकार में परिवर्तन करने का कार्य करता है।
Italic Ctrl+I चुने गए टेक्स्ट को Italic (तिरछे टाइप) में परिवर्तित करने का कार्य करता है।
Bold Ctrl+B चुने गए टेक्स्ट को थोड़े मोटे अक्षरों अर्थात् Bold में करता है।
Underline Ctrl+U यह चुने गए टेक्स्ट को अंडरलाइन करने का कार्य करता है।
Align Left Ctrl+L यह किसी टेक्स्ट या पैराग्राफ को बाँयें हाशिये (Margin) से रखता है या लिखना शुरू करता है।
Centre Ctrl+E टेक्स्ट या पैराग्राफ को मध्य में रखने या भरने का कार्य करता है।
Align Right Ctrl+R किसी टेक्स्ट या पैराग्राफ को दायें हाशिये से रखता है या लिखना शुरू करता है ।
Justify Ctrl+J यह किसी टेक्स्ट को बाँयें करने का कार्यतथा दाँयें Margin के बीच हर शब्दों के मध्य के जगह को समान रूप से बढ़ा या घटा कर फैलाता है।

टेबल्स तथा बॉर्डर्स टूलबार के टूल्स का विवरण

टूल्स का नाम कार्य विवरण
Draw Table यह डॉक्यूमेन्ट में टेबल बनाने का कार्य करता है, रो (Row) तथा कॉलम (Column) को माउस ड्रैग कर बनाया जा सकता है।
Eraser यह टेबल के खानों के पंक्तियों को हटाने या समाप्त करने का कार्य करता है
Line Weight इसके द्वारा टेबल के रेखाओं को पतला या मोटा किया जा सकता है।
Line Style इसके द्वारा अलग-अलग तरह की रेखायें खींची जा सकती है।
Border Colour यह बॉर्डर के रंग में परिवर्तन करता है।
Fill Colour यह चुने गए वस्तु में रंग भरता है और अगर उसमें पूर्व में भरे गए रंग को हटाने परिवर्तित करने का कार्य करता है।
Merge Cells यह किसी दो लगातार चयनित खानों की सामग्री को आपस में मिला देता है।
Split Cells यह किसी चुने गए टेबल के खानों को रो तथा कॉलम में विभाजित करने का कार्य करता है।
Insert Table यह डॉक्यूमेन्ट में टेबल को बनाता है।
Align Top Left टेबल के कॉलम की सामग्री बायें ऊपर से लिखना शुरू करता है।
Distribute Rows Evently यह सभी चुने हुए कॉलम तथा Cell को एक जैसी ऊँचाई में परिवर्तित करता है।
Distribute Column Evently यह सभी चुने हुए कॉलम तथा Cell को एक जैसी चौड़ाई में परिवर्तित करता है।
Table Auto यह पूर्व निर्धारित बॉर्डर फॉर्मेट तथा शेडिंग का उपयोग कर टेबल बनाता है तथा सामग्री (Content) के अनुसार अपने आप बदल जाते हैं।
Sort Ascending यह बढ़ते क्रम में अथवा A से Z के रूप में चुने हुए चीजों को श्रेणीबद्ध टेबल के Cells कार्य करता है।
Sort Descending यह चुने हुए चीजों को घटते क्रम या z से A के रूप में श्रेणीबद्ध करने का कार्य करता है।
Change Text Direction यह टेक्स्ट करने की दिशा में बदलाव करता है।
Auto Sum यह टेबल के Cells के मान को जोड़कर प्रदर्शित करता है।

ड्रॉइंग टूलबार के टूल्स का विवरण

टूल्स का नाम कार्य विवरण
Draw यह ड्राइंग में परिवर्तन करता है।
Line यह रेखा खींचने का कार्य करता है।
Arrow यह तीर लगी रेखा (-) खींचने का कार्य करता है।
Rectangle आयत बनाने का कार्य करता है।
Oval अंडाकार आकृति या वृत्त बनाने में प्रयुक्त होता है।
Select Objects यह किसी ड्रॉइंग वस्तु का चयन करता है।
Free Rotate Auto Shapes इसके द्वारा विभिन्न आकारों की सूची प्राप्त होती है जिसमें से किसी सेट का चयन करके माउस ड्रेग (Drag) कर किसी आकार को चुना जा सकता है।
Text Box इसके द्वारा एक टेक्स्ट बॉक्स बनाया जाता है।
Word Art इसके द्वारा Word Art डाला जाता है।

कुछ अन्य टूल्स तथा की-बोर्ड शॉर्टकटटूल्स

टूल्स/की-बोर्ड शॉर्टकट कार्य/विवरण
Ctrl +A पृष्ठ की सारी सामग्री का चयन करना।
Ctrl+F Find Box को खोलना।
Ctrl+ Shift+* प्रिन्ट नहीं हुए कैरेक्टर को दिखाना या छुपाना।
Outside Borders यह किसी भी चुने हुए चीज के चारों ओर बॉर्डर बनाने या हटाने का कार्य करता करता है। यह फॉर्मेटिंग टूलबार का एक टूल है।
Font Colour यह फॉर्मेटिंग टूलबार का टूल है जो टेक्स्ट के फॉन्ट के रंग में परिवर्तन करता है।
Ctrl + Mouse wheel यह किसी डॉक्यूमेन्ट के Zoom in और Zoom out का कार्य करता है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url